फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसला, नहर में डूबा किसान

Sun, 09 Aug 2015 12:56 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गोताखोरों को तलाश के लिए नहर में उतारा है। नहर विभाग से पानी रोकवाने को कहा गया है। करेरू गांव निवासी किसान 43 वर्षीय चैतूराम पुत्र रामकुमार निषाद खेत की सिंचाई के लिए शनिवार भोर शारदा सहायक नहर पर गया था।
विज्ञापन


खेत तक पानी ले जाने के लिए वह नहर से निकलने वाले कुलाबा को साफ कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा।

उधर से गुजर रहे किसान विमलेश निषाद ने शोर मचाया और डूबते किसान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सका। मौके पर एसडीएम सोहावल हरिशंकरलाल शुक्ला, कृष्णकुमार पाण्डेय, जिपं सदस्य चंद्रभान सिंह, गिरिजेश त्रिपाठी समेत ग्रामीण पहुंच गये और नहर विभाग से पानी रोकवाने की मांग की गई।

पुलिस फायर दस्ते के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलवा तलाश के लिए नहर में उतार दिया गया। किसान की पत्नी मायादेवी ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन


सहायक अभियंता नहर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पानी बंद कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। थानाध्यक्ष रौनाही ब्रिजेश चंद तिवारी ने बताया कि डूबे किसान की तलाश के लिए गोताखोरों को नहर में उतारा गया है। खबर लिखे जाने तक तलाश जारी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें