फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोवा मंडी समेत कई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा

Thu, 09 Mar 2017 10:57 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
चौक स्थित दुकान पर जांच करती खाद्य विभाग की टीम । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को चौक स्थित खोवा मंडी तथा आस-पास की दुकानों पर छापेमारी की। टीम की ओर से मंडी से खोवा के तीन तथा दुकानों से खाद्य पदार्थ के चार नमूने भरे गये। जिसको जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गुरुवार को चौक स्थित खोवा मंडी पहुंची तो खोवा विक्रेताओं में हलचल मच गई। मंडी की और जा रहे कई दूधिया छापे की खबर पर उल्टे पांव वापस हो लिये। छापेमारी को लेकर खुसर-पुसुर होती रही।

विभाग की टीम की ओर से खोवा के तीन नमूने लिये गये और इनको संपलुल बनाकर जांच के लिए रख लिया गया। मंडी से निकली खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से पापड़, मैदा व अन्य खाद्य सामग्री का नमूना लिया। इसके बाद टीम लौट गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम की ओर से खोवा मंडी तथा दुकानों से सात नमूने संकलित किये गये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें