फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल भेंटकर बताए यातायात नियम

Sat, 09 Jan 2016 12:01 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय की ओर से शुक्रवार को नो एक्सीडेंट डे मनाया गया। रस्मी आयोजन में कर्मचारियों ने रिकाबगंज चौराहे पर गांधीगीरी कर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के लिए शुक्रवार को नो एक्सीडेंट डे के आयोजन का निर्देश दिया गया था। संभागीय परिवहन कार्यालय के साथ यातायात व सिविल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिकाबगंज में नेत्र परीक्षण शिविर में चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया। उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन


चार पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्ता न करें और सीट बेल्ट जरूर लगाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर फर्राटा भर रहे चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर समझाने का प्रयास किया।

सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश मौर्य ने बताया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की पहचान कर दुर्घटनाएं रोकने के प्रभावी उपाय करने तथा नियमों और चेतावनी के बैनर लगवाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इस अवसर पर एआरटीओ फरीदुद्दीन, तबील अब्बास, केएन सिंह, सीओ सिटी यमुना प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें