अयोध्या। अयोध्या के लिए सभी दिशाओं से उड़ान का शेड्यूल तय हो गया है। छह जनवरी से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान की तारीखें तय हो गई हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण कर दिया। एयरपोर्ट से विमानों का आना जाना शुरू हो गया। छह जनवरी से एयरपोर्ट विमानों से आबाद हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मंदिरों के शहर के लिए देश की हर दिशा से जहाज आने जाने की संभावना है। शहर के ऊपर आसमान पर विमान मंडराने लगेंने। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ाने अलग-अलग तारीखों से शुरू होंगी।
प्रस्तावित उड़ानों पर एक नजर...
इंडिगो की फ्लाइट छह जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच नियमित उड़ान करेगी। 11 जनवरी को अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान का शेड्यूल बताया गया है।
इंडिगो 15 जनवरी को मुंबई से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू करेगी। मुंबई से अयोध्या के लिए प्लाइट दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरकर 2:45 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी। अयोध्या से जहाज 3:15 बजे उड़ान भरकर 5:40 बजे मुंबई पहुंचेगा। प्रतिदिन उड़ान का शेड्यूल बताया गया है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टाॅप यात्रा शुरू करेगी। एयरलाइंस का विमान दक्षिण में बंगलुरू से अयोध्या के लिए 8:05 बजे उड़ान भर कर 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेंगी। अयोध्या से यह दोपहर बाद 3:40 बजे उड़ान भरेगी और 6:10 बजे बंगलुरू पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन इसका शेड्यूल है।
-अयोध्या से 11:05 बजे विमान उड़ान भरकर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से दोपहर 01:25 बजे उड़ान भरकर 3:10 पर अयोध्या पहुंचेगी।