फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ब्लड बैंक के निरीक्षण में मिली खामियां, दूर करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने गुरुवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्हें स्टाफ व संसाधनों की कमी के साथ-साथ तमाम अन्य खामियां भी मिलीं। जिन्हें दूर करने के लिए औषधि निरीक्षक ने ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉ.डीके सिंह को निर्देशित किया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि ब्लड बैंक में नर्स और काउंसलर की तैनाती नहीं है। चार ही टेक्नीशियन हैं, इन्हीं से 24 घंटे ड्यूटी ली जा रही है। बताया कि ब्लड बैंक में अभी एक-एक मशीन ही उपलब्ध है। मशीन खराब होने पर ब्लड तैयार करने व सुरक्षित रखने में समस्या होती है।
अतिरिक्त मशीनों की आवश्यकता है, जिसकी जानकारी शासन के पास भेजी जाएगी। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ.डीके सिंह, डॉ.रणविजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने गुरुवार को शहर में स्थित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने संदिग्ध मिलने पर पांच दवाओं का नमूना जांच के लिए एकत्र किया। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई का अभाव दिखा।
एक्सपायर हो चुकीदवाओं को रखने के लिए अलग से काउंटर भी नहीं बनाया गया था। संदिग्ध मिलने पर पांच दवाओं का नमूना लिया गया है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें