फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया पुलिस झंडा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस लाइन स्थित मैदान पर पुलिस झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस का ध्वज फहराया और डीजीपी के संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस लाइन के मैदान पर पुलिस ध्वज लहराते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 1952 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पुलिस और पीएसी को उसका ध्वज प्रदान किया था, इस उपलक्ष्य में हर वर्ष 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, सीओ अयोध्या अमर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें