फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू में नहाते समय पांच छात्र डूबे

Mon, 20 Mar 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी के पश्चिम में डेंजर जोन के पास रविवार को एक और हादसा हो गया। यहां लखनऊ से आए पांच छात्र नहाते समय गहरे पानी में चले गए। पांचों को डूबता देख वहां मौजूद एसडीआरएफ, जल पुलिस व स्थानीय नाविकों ने प्रयास कर चार छात्रों को बचा लिया लेकिन एक छात्र नदी में लापता हो गया। उसकी तलाश में देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन


लखनऊ के आर्किटेक्चर कॉलेज के छह छात्र रविवार को अयोध्या में दर्शन पूजन को आए। दोपहर करीब डेढ़ बजे इनमें से पांच छात्र सरयू नदी में स्नान करने के लिए उतरे। इस दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया व डूबने लगा। यह देख शेष चार छात्रों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगे।

यह देख वहां तैनात एसडीआरएफ, जल पुलिस ने बोट के सहारे तो स्थानीय नाविकों ने नदी में छलांग लगाकर रेस्क्यू शुरू किया। सभी ने मिलकर डूब रहे चार छात्र को तो सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन एक नदी में लापता हो गया।
विज्ञापन


बचाए गए छात्रों में जिला मेरठ के दीपक, अमरोहा के अर्पित ठाकुर, लखनऊ के विशाल कटियार और कानपुर नगर के अंश कटियार शामिल हैं। नदी में लापता छात्र की पहचान मेरठ निवासी दीपांशु कुमार के रूप में हुई। इन छात्रों के छठवें साथी गाजियाबाद निवासी छात्र केएस त्यागी ने बताया कि वह सभी एक साथ अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए आए थे। इस दौरान हादसा हो गया।

ध्यान रहे कि 11 फरवरी को इसी स्थान पर दो युवक मनीष तिवारी निवासी महाजनी टोला टकसाल चौक व पीयूष पांडेय निवासी रामनगर पहाड़गंज नदी में डूब गए थे। इनमें से एक का शव तीसरे दिन मिला था जबकि एक का आज तक पता नहीं चला।
अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सभी छात्रों के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। लापता छात्र की तलाश में तीन टीमें लगातार रेस्क्यू कर रही हैं। एसडीआरएफ टीम प्रभारी विशंभर दयाल ने बताया कि छात्रों को बचाने में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मोहन यादव, प्रमेश हुड्डा, रोहित तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें