खजुरहट (अयोध्या)। बीकापुर तहसील क्षेत्र के सराय खरगी गांव के दलित बस्ती में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच लोगों का आवासीय छप्पर जल गए और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। वृद्धा और चार मवेशी भी झुलस गए। गांव निवासी हरीराम, शिवप्रसाद, राम प्रसाद, केसरी और जग प्रसाद का आवासीय छप्पर व सामान जल गया। हरीराम की पत्नी सीतापती (65) को बीकापुर सीएचसी लाया गया। गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। फायर ब्रिगेड बीकापुर की टीम ने आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल रामफूल ने नुकसान की लिखा पढ़ी की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू पाठक ने बताया कि आगजनी से प्रभावित पीड़ित परिवार बहुत गरीब हैं। आवासीय छप्पर जलने से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। संवाद