फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर एटीएम में लगी आग

Wed, 19 Apr 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से चंद दिनों पूर्व लोगों को सस्ता मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल के सामने लगवाये गये वाटर एटीएम में बुधवार सुबह अचानक धुआं निकलने के बाद आग लग गई। इससे हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

    
रिकाबगंज-सिविल लाइन मुख्य मार्ग पर जिला अस्पताल के सामने नगर पालिका परिषद की ओर से वाटर एटीएम की स्थापना कराई गई है। लगभग 16 लाख रुपये की कीमत से विश्व प्रोजेक्ट एवं सर्विसेज की ओर से लगवाये गये इस वाटर एटीएम का 12 अप्रैल को नगर पालिका की ओर से समारोहपूर्वक उद्घाटन कराया गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग सवा छह बजे वाटर एटीएम से धुएं का गुबार निकलने लगा और यह धीरे-धीरे घना होता गया और देखते-देखते आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई तो अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गया। थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि आशंका है कि बिजली की शॉर्टसर्किट के चलते वाटर एटीएम में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें