मिल्कीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवनपारा निवासी प्रमोद कुमार पासी के आवासीय मकान में आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। रविवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में प्रमोद के घर की सारी गृहस्थी जल गई।
गुहार लगने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भुक्तभोगी की गृहस्थी जल चुकी थी। सपा नेता अवधेश सिंह ने एसडीएम को फोन कर पीड़ित को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।