पटरंगा। रुदौली तहसील क्षेत्र के विकास खंड मवई के ग्राम सभा अशरफपुर गंगरेला गांव में गुरुवार देर शाम गांव निवासी राधेश्याम रावत के छप्पर नुमा घर में आग लग गई। आग में जलकर उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
आग की चपेट में आने से पड़ोसी जयलाल रावत की भैंस भी झुलस गई। रुदौली तहसीलदार प्रज्ञा सिह ने बताया कि हल्का लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।