फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव व सुरक्षा हेतु बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। रविवार को भी 2 व्यक्तियों के विरुद्ध 2 अभियोग/चालानी रिपोर्ट पंजीकृत किया गया एवं 245 वाहनों को चेक कर 90 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 6 वाहनों को सीज भी किया गया और 19 हजार 600 रुपये समन शुल्क वसूला गया। जनपद में अब तक 9707 व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 6149 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं व 45 हजार 340 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें 28618 वाहनों का चालान किया गया 2649 वाहन सीज किये गये हैं लगभग 25 लाख 68 हजार 300 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर थाना कोतवाली नगर में नौ, कोतवाली अयोध्या में पांच, बीकापुर व इनायतनगर में तीन, पूराकलंदर में तीन, गोसाईगंज में दो, कैंट, हैदरगंज, तारून, खंडासा, रूदौली, रौनाही में कुल 29 अभियोग आईपीसी व आईटी एक्ट की धाराओं में पंजीकृत किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें