अयोध्या। युवती को भगा ले जाने के आरोप में बीकापुर कोतवाली पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी साढू़ के पुत्र के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता का आरोप है कि 11 अगस्त की शाम वह अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था।
इसी दौरान फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदीप निवासी नदरई थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया। प्रभारी कोतवाली अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।