फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली 55 हजार बोरी यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी की पहल पर जिले में शुक्रवार को 55 हजार बोरी सरदार यूरिया प्राप्त हुई है। जिसमें प्रत्येक विकास खंड के 48 समितियों, 26 एग्री जंक्शन/आईएएफडीसी एवं अन्य केन्द्रों व 130 निजी बिक्री केंद्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्धारित मूल्य पर मानकों के अनुसार यूरिया बिक्री कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की कमी से काफी समय से हाहाकार मचा हुआ है। समय पर खाद न मिलने से फसल की बर्बादी को लेकर किसान चिंतित हैं। लेकिन शुक्रवार को किसानों की चिंता कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद जगी है। जिले में 55 हजार बोरी सरदार यूरिया की आपूर्ति की हुई है।
समितियों पर कृषकों को निर्धारित मूल्य पर सुगमता से यूरिया उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन ने क्षेत्र के लेखपाल एवं सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को भी निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

निजी बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध होने वाली यूरिया की कृषकों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता के लिए न्याय पंचायतवार कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इसकी निगरानी के लिए विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी को नामित किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि माह अगस्त तक यूरिया की उपलब्धता के लक्ष्य 40214 मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक 44472 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हो गई है। इसके अतिरिक्त पीसीएएफ के बफर गोदाम में 2551 एमटी यूरिया प्री-पोजिशनिंग की रिजर्व स्टाक उपलब्ध है।
वर्तमान में जनपद में अब यूरिया की कोई कमी नहीं है। कहा कि किसान यूरिया प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड एवं खतौनी बिक्री केंद्र पर अवश्य लेकर जाएं। बिना समुचित अभिलेख एवं पहचान के यूरिया मिलने में कठिनाई होगी। कहा कि जल्द ही और यूरिया की आपूर्ति होगी। इसलिए आवश्यकतानुसार ही यूरिया का क्रय करें। धान की फसल में आवश्यकता से ज्यादा यूरिया के प्रयोग से पौधा बहुत मुलायम हो जाएगा, जिससे इसमें कीट एवं बीमारी लगने की संभावना बढ़ जाएगी तथा बाली आने पर हवा के कारण पौधा गिर जायेगा एवं फसल की पैदावार घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें