फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की दो दुकानों में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने शनिवार को दवा की दो दुकानों का औचक निरीक्षण किया। मया बाजार के साहू मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट तो मिला लेकिन कैशमेमो दुरुस्त नहीं मिला। वहां बिलिंग नियमित रूप से नहीं पाई गई। दुकान का चालान तो जमा किया गया था लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

यहां से उन्होंने पशु की एक दवा का नमूना लिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद पूराबाजार स्थित हरि मेडिकल स्टोर पहुंचे। वहां फार्मासिस्ट मौके से नदारद मिला। वहां भी कैशमेमो नहीं पाया गया। बिलिंग का कार्य सुचारु रूप से नहीं मिला। इस दुकान का भी पंजीकरण पोर्टल पर नहीं कराया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें