अयोध्या। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का फास्टैग सिस्टम रविवार से लागू हो जाएगा। इसको लेकर रौनाही टोल प्लाजा ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल की भी मांग की गई है। रौनाही टोल प्लाजा पर दोनों ओर मिलकार कुल 10 लेन हैं।
15 दिसंबर से दोनों ओर की चार-चार लेन से केवल फास्टैग लगे वाहन ही गुजर सकेंगे, जबकि दोनों तरफ की एक-एक लेन से कैश पेमेंट देने वाले वाहन गुजर सकेंगे। इससे इस लेन से गुजरने वाले वाहनों को लंबे जाम से जूझना पड़ सकता है।
ध्यान रहे कि एनएचएआई ने बीते एक दिसंबर से टोल प्लाजा पर वाहनों को टोल टैक्स देने के लिए फास्टैग सिस्टम की शुरुआत करने का ऐलान किया था मगर पर्याप्त संख्या में कार्ड न बन पाने के कारण इसे टालकर 15 दिसंबर से शुरू करने का ऐलान किया गया था।
रविवार से ये सिस्टम लागू हो जाएगा। इसको लेकर रौनाही टोल प्लाजा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस टोल प्लाजा के कुल 10 लेन में से आठ लेन से सिर्फ फास्टैग लगे वाहन ही गुजर सकेंगे। वहीं कैश पेमेंट देने वाले वाहनों के लिए दोनों तरफ की सिर्फ एक-एक लेन ही खुलेगी। इसके चलते इस लेन पर जाम भी लग सकता है।
वहीं, नियमानुसार यदि आप बिना टैग लगाए फास्टैग लेन में घुसे तो आपको दोगुना टैक्स भरना पड़ेगा। रौनाही टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक जिले में करीब 1500 फास्टैग कार्ड प्रयोग किये जा रह हैं, करीब 900 कार्ड टोल प्लाजा पर और बनाए जा चुके हैं।
इसके अलावा जिले के कई बैंकों के साथ ऑनलाइन भी फास्टैग बनाया जा रहा है। बताया कि रविवार से ये सिस्टम पूर्णतया लागू कर दिया जएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से फोर्स भी मांगी गई है।