फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य नाटिका में गोपियों ने कान्हा को रिझाया

Mon, 28 Dec 2015 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव व शहरी माटी की खुशबू की सांझी विरासत को समेटे 11 दिवसीय फैजाबाद महोत्सव का शुभारंभ सोमवार शाम जीआईसी मैदान में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर एसके झा व विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट सुभाष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में लोक संस्कृति व ऐतिहासिकता से जुड़े आयोजनों से आधुनिक पीढ़ी अनजान होती जा रही है।

ऐसे समय में लोक संस्कृति व क्षेत्रीय ऐतिहासिकता से आम लोगों के ज्ञान की वृद्धि के लिए फैजाबाद महोत्सव का आयोजन अति महत्व का साबित होगा। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


इसमें कलाकारों ने भगवान कृष्ण व गोपियों पर आधारित नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। इसी के साथ नृत्य, संगीत के कई अन्य कार्यक्रम देर रात तक आयोजित होते रहे।

फैजाबाद महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव व संयोजक जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सात जनवरी तक आयोजित महोत्सव में देश भर के कलाकारों व लोक संस्कृतियों का समागम होगा।

बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिताओं व रंगारंग कार्यक्रमों की श्रंखलाएं आयोजित होंगी। इसी दिन शाम को अवधी नाइट में अवधी गायिका खुशबू सिंह अपने गायन की कला का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


एक जनवरी को न्यू ईयर नाइट का, दिल्ली का मीना बाजार आदि कार्यक्रम महोत्सव के समापन तक विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय गुप्त, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश ओमी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें