फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसाईगंज बाजार उजडने का खतरा मंडराया, व्यापारियों में गहरा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। अयोध्या से अंबेडकरनगर के बसखारी जाने वाले मार्ग के फोरलेन निर्माण को लेकर जिले के गोसाईगंज बाजार में अधिकारियों ने पैमाइश भी शुरू कर दी है। इससे नगर में हलचल मच गई है, क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों की दुकानों व भवनों के गिरने का खतरा समा रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि बाईपास मार्ग निर्माण से लोगों के नुकसान को रोका जा सकता है, इससे भविष्य में सिक्स लेन निर्माण में भी सुविधा होगी। उनके अनुसार तटबंध से होकर बाईपास मार्ग निर्माण से नगर के व्यापारियों को काफी सहूलियत होगी और बाजार भी बच जाएगी।
उनका कहना है कि पूर्व में सांसद, विधायक ने बाईपास निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन संवेदनहीनता के चलते वह महज प्रस्ताव ही रहा। इसको लेकर व्यापारियों ने बड़ा आंदोलन करने का भी मन बना लिया है।
विज्ञापन

अयोध्या से अंबेडकरनगर के बसखारी मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है, इसके लिए अंबेडकरनगर क्षेत्र में कार्य भी शुरू हो गया। इसका लेकर जिले के गोसाईगंज बाजार में पैमाइश शुरू की गई, इससे नगर के व्यापारियों व सड़क किनारे भवन बनाकर रहने वालों में बेचैनी बढ़ गई।
नगर के व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक व अयोध्या के सांसद का आश्वासन भी हवा हवाई होते दिख रहा है, उन्होंने आश्वासन दिया था कि नगर के व्यापारियों के मकान व प्रतिष्ठान ध्वस्त नहीं किए जाएंगे, इसके लिए बाईपास मार्ग का निर्माण तटबंध से होगा।
उनका कहना है कि पैमाइश करने वालों अधिकारियों के अनुसार फोरलेन मार्ग का निर्माण बीच बाजार से ही किया जाएगा। लोगों का मानना है कि बीच बाजार से फोरलेन मार्ग के निर्माण से व्यवसायियों की तो भारी क्षति उठानी पड़ेगी यहां तक तमाम व्यापारी अपने भवन व प्रतिष्ठान से हाथ धो बैठेंगे।
भाजपा के गढ़ में व्यापारियों की अनदेखी नहीं की जा सकती, अगा ऐसा हुआ तो आने वाले विधानसभा व लोकसभा के साथ-साथ नगर पंचायत के चुनाव में जनप्रतिनिधियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
- मोहित कुमार गुप्ता, व्यापारी
बरसों से रह रहे व्यापारियों को उजाडने के बजाए इस बड़ी बाजार को तटबंध से सटे बंधे को बाईपास का रूप देकर बचाया जा सकता है। इससे शहर को जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। साथ ही भविष्य में सिक्स लेन बनाए जाने की भी प्रक्रिया में सुविधा होगी।
- प्रदीप कुमार जायसवाल, व्यापारी
व्यापारी के हित में कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं आती, टैक्स का बोझ व अधिकारियों का अत्याचार सह रहा व्यापारी अब चुप नहीं बैठेगा। अगर ऐसा हुआ तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
- हेमंत कसौंधन, व्यापारी
नगर पहले से तमाम सुविधाओं से वंचित ह,ै इस पर ध्यान न देकर सरकार जनपद की सबसे पुरानी बाजार को उजाडने पर आमादा है। बाईपास के निर्माण हो जाने से व्यापारी की समस्याओं का समाधान होगा।
- सुनील सिंह, स्थानीय निवासी
जो व्यापारी हित की बात करेगा इस बार व्यापारी उसी को वोट देंगे। भाजपा अपने की अनदेखी ना करे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए।
- हनुमान सोनी, व्यापारी
नगर को उजाड़ने से बचाने के लिए शहर के व्यापारी, महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सभी हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन भी किया जाएगा, हम प्रशासन के डंडे की घुड़की से भी पीछे नहीं हटेंगे।
- शेखर जायसवाल, व्यापारी
अयोध्या से बसखारी फोरलेन मार्ग निर्माण के विरोध में नगर के व्यवसायियों व नगर पंचायत अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन सभासद व पूर्व सांसद हरिओम पांडे की उपस्थिति में एक बैठक सुंदर कुटीर में की गई। इसमें बाईपास निर्माण की मांग की गई।
बैठक में पूर्व सांसद हरिओम पांडे ने कहा कि नगर में बाईपास मार्ग निर्माण अति आवश्यक है, बाईपास निर्माण से सैकड़ों व्यापारियों के होने वाले क्षेत्रों से बचाया जा सकता है।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद पप्पू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, सियाराम वर्मा, चंद्रशेखर जायसवाल, अशोक मोदनवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
वहीं, पूर्व चेयरमैन श्रीनाथ गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, नगर विकास मंच के संयोजक शेखर जायसवाल के नेतृत्व में गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू को ज्ञापन देकर शहर को उजाडने से बचाने व बाईपास निर्माण की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें