फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार रदद करे जेईई व नीट के परीक्षाएं : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संकटकाल में भाजपा सरकार जेईई व नीट की परीक्षाएं कराने का तुली है। सरकार के इस फैसले से छात्रों व अभिभावकों के मन में भय व्याप्त है। इन परीक्षाओं को रदद किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रास्ते में पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो धरने पर बैठ गए, हालांकि अफसरों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौर में भाजपा सरकार द्वारा जेईई और नीट परीक्षाएं कराने का एलान किया गया।इस फैसले से छात्र-अभिभावक दोनों ही डरे सहमे हैं, क्योंकि तेजी से कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। इस मसले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने विरोध प्रदर्शन के निर्देश दिए थे। इस पर शुक्रवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पार्क में एकत्र हुए।
बाद में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए कचहरी के लिए कूच किया तो वहां पहले से भारी पुलिस बल के साथ मौजूद सीओ अयोध्या व नगर कोतवाल ने बलपूर्वक उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेसजन वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। सीओ अयोध्या के अनुरोध पर उनकी मांगों को अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा, इस पर कांग्रेसजनों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उक्त परीक्षा इस महामारी के समय कराए जाना किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है, इसलिए केंद्र सरकार से मांग की है कि तत्काल राजनीति से परे उठकर छात्र हित में परीक्षाएं रद्द करें। महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने कहा कोरोना संकटकाल में परीक्षाएं कराया जाना छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा महामारी के इस दौर में जबकि यातायात व होटल आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
छात्रों को परीक्षा देने में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, उग्रसेन मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष राम सागर रावत, महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, बीकापुर प्रभारी बृजेश रावत, रामकरन कोरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें