अयोध्या के प्रसिद्ध सावन झूला मेले के 13 मजिस्ट्रेटों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई है। कहा गया है कि तीन दिन में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर वेतन भी रोका जा सकता है। बीते छह व सात अगस्त को डीएम किंजल सिंह ने अयोध्या में मेले में लगाए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की थी।
छह अगस्त की बैठक में परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस पीएन वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी आईडब्ल्यूडीपी चंद्र देव, जल निगम के अधिशासी अभिंयता सुरेश दूबे, बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता जेपी यादव, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई रमाकांत तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र जैन, साकेत डेयरी के सामान्य प्रबंधक एके पचौरी, उपनिदेशक उद्यान भूपेंद्र वीर सिंह, मनोरंजन कर अधिकारी कुंवर रंजीत सिंह अनुपस्थित रहे।
सात अगस्त की बैठक में मंडी सचिव कूलभूषण, बीएसए पन्नालाल गुप्ता, सहायक अभियंता निर्माण खंड डीके सिंह और भूमि संरक्षण अधिकारी राज मंगल चौधरी अनुपस्थित पाए गए।
डीएम ने इन सभी अफसरों का बैठक में अनुपस्थिति होने का स्पष्टीकरण तलब किया है। निर्देश दिया गया है कि तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने पर वेतन रोका जा सकता है। डीएम कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।