फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...नेत्रदानियों की आंखें मना रहीं दीपावली

Sun, 30 Oct 2016 07:13 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
रुदौली में नेत्रदान करने वाली शीलाधवन के पुत्र विनोद धवन परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुदौली क्षेत्र में नेत्रदान की शुरुआत आठ वर्ष पहले गड़हा गांव की कलावती ने किया था । इलाके में दान का एक दीया जला तो धीरे-धीरे दीयों की लड़ी तैयार होने लगी है। नेत्रदानियों के परिवारीजनों को फख्र है कि उनके अपने लोगों की आंख आज भी जिंदा है और जहां भी होगी, दीपावली मना रही होंगी।
विज्ञापन


सीएचसी रुदौली के लैब टेक्नीशियन अशोक कौसल के पिता दुखी प्रसाद ने नेत्र दान किया था। अशोक ने खुशी का इजहार करते कहा हमारे पिता की नजरें आज भी जिंदा है जो उगते-डूबते सूरज को देख रही हैं। खतराना मोहल्ले में देवर भाभी ने आंख दान की ।

राम चंद्र धवन उर्फ रम्मी भईया  और शीला धवन ने नेत्र दान किया। रामचंद्र धवन के भतीजे सुनील धवन ने कहा कि चाचा की आंख दिवाली मना रही होगी। शीला धवन के पुत्र विनोद धवन ने कहा कि मेरी मां की आखों से कोई दीवाली की रोशनी देखेगा।
विज्ञापन


रुदौली के घोसियाना निवासी नेत्रदानी बजरंग लाल अग्रवाल के पुत्र विजय अग्रवाल अपने पिता के नेत्र दान पर खुश हैं। कहा कि पिताजी तो अब नहीं है लेकिन उनकी आंखें दुनिया देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें