फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट की परीक्षा 16,17 व 18 मई को

Tue, 16 Apr 2019 11:50 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में एनडी कृषि विवि का मुख्य गेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा 2019 (यूपी कैटेट) के लिए स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20,831 आवेदन पत्र आए हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजक आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. एके गंगवार ने मंगलवार को बताया कि प्रवेश परीक्षा 16,17 व 18 मई 2019 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा से प्रदेश के चार राज्य कृषि विश्वविद्यालयों क्रमश: नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर व बांदा कृषि विश्वविद्यालय बांदा में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे। इस वर्ष स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कुल 17,357, परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 2744 तथा पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए 730 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में संचालित एमबीए पाठ्यक्रम के लिए 123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। प्रवेश परीक्षा 16 मई को स्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रदेश के छह जनपदों वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, बांदा तथा मेरठ में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 17 मई को परास्नातक व 18 मई को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा मेरठ, अयोध्या व कानपुर में आयोजित की जाएगी। इसी दिन एमबीए की प्रवेश परीक्षा लखनऊ में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें