फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर हुई डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डीएलएड-2018 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर बुधवार से शुरू हुई। शहर व देहात के कुल आठ केंद्रों पर 3200 परीक्षार्थियों के बैठने के इंतजाम किया गया था। इस दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

जिले के आठ केंद्रों पर डीएलएड 2018 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गईं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित इस परीक्षा में बुधवार को पहले दिन दोनों पालियों में 3200 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें करीब 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली में 10 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली में दो से चार बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी के लिए टीमें लगाई गई थीं। डायट प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव ने स्वयं केंद्रों का निरीक्षण किया और गतिविधियां देखी। पटल प्रभारी राजेंद्र मौर्या ने बताया कि बुधवार से आयोजित यह परीक्षा 17 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें