फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा कल, 3503 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा आठ नवंबर को होगी। शुक्रवार को कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बैठक में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर प्रगति जानी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाये रखने को प्रवेश-पत्र में आधार नंबर को जोड़ा गया है। इससे छात्रों एवं केंद्रों को विशेष परिस्थिति में पहचान करने में आसानी होगी। बाहर के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिसे अभ्यर्थी स्कैन कर परीक्षा केंद्र तक सुगमता से पहुंच सकेंगे।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में सात, आईईटी संस्थान में चार एवं झुनझुनवाला महाविद्यालय, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं कुंवरी चंद्रावती महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों पर 27 विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें 3503 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त 959 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से नियमानुसार छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें