फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने परखी एमबीबीएस परीक्षाओं की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की आठ जनपदों में चल रही मुख्य परीक्षा में बुधवार को सचल दल ने 81 केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 15 छात्र एवं एक छात्रा को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि सभी पर विवि के नियमों के अनुसार कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा में हनुमान प्रसाद कृषक महाविद्यालय रूद्धपुर भगाही अंबेडकरनगर में एक, राजा देवी बक्श सिंह अवधराज महाविद्यालय डुमरियाडीह गोंडा में 6, श्रीछत्रपति शाहू जी महाराज महाविद्यालय झिलाही मनकापुर गोंडा में 4 एवं सूर्यबख्स सिंह महाविद्यालय रूदौली अयोध्या में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया।
वहीं तृतीय पाली में जेडीजेबी आनंद महाविद्यालय धनवारी खेमापुर अंबेडकरनगर में 1 छात्रा तथा चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय नन्सा अयोध्या में 3 छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गये।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ बताया कि सचल दल ने विभिन्न जनपदों के महाविद्यालयों का दौरा किया, जिसमें अयोध्या के 14 बाराबंकी के छह, बहराइच के छह, गोंडा के 14, अंबेडकरनगर के 23 एवं सुल्तानपुर के 18 महाविद्यालय शामिल रहे। मंगलवार की परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 15 हजार 121 अभ्यर्थियों में से 293 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाये गये। द्वितीय पाली में 24 हजार 256 में 1 हजार 648 अनुपस्थित रहे एवं तृतीय पाली में 17 हजार 984 अभ्यर्थियों में 520 ने परीक्षा नहीं दी।
आवासीय सेमेस्टर की एंड सेमेस्टर परीक्षा शुरू
विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में एंड सेमेस्टर की परीक्षा आईईटी संस्थान में शुरू हुई। परीक्षा का जायजा विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल एवं परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने लिया। एंड सेमेस्टर में माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, गणित एवं सांख्यिकी, एक्टेंशन एजूकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट तथा एमटीए विषय की छात्राें ने परीक्षा दी। संस्थान के निदेशक एवं परीक्षा के केंद्र अध्यक्ष प्रो. रमापति मिश्र ने बताया कि परीक्षा सुबह 10:30 से एक बजे तक हुई। जिसमें 1050 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। कोई भी अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा नही गया।
कुलपति ने परखी एमबीबीएस परीक्षाओं की हकीकत
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित ने बुधवार को यूपीएससी सेंटर अलीगंज, लखनऊ में मेडिकल परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुलपति ने सीसीटीवी कैमरा एवं परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया एवं नकल विहीन परीक्षा के मानकों को परखा। इस परीक्षा केन्द्र पर एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रोफेशनल की परीक्षाएं चल रही हैं। जिसमें हिंद मेडिकल कॉलेज, मेयो मेडिकल कॉलेज, जीसीआरजी कॉलेज, प्रसाद मेडिकल कॉलेज, एवं एरा मेडिकल कॉलेज के लगभग 400 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापक प्रो. जसवंत सिंह ने बताया कि परीक्षाएं 12 फरवरी से कराई जा रही हैं। परीक्षा सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। निगरानी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें