फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4735 ने छोड़ी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 91 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दोनों पालियों में जिले में 4735 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 67 हजार 257 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा हुई। जिले में कुल 71,992 परीक्षार्थी आवंटित थे।
प्रथम पाली में 91 परीक्षा केंद्रों पर 50,217 अभ्यर्थियों के बैठने का इंतजाम किया गया था। जिसके सापेक्ष 46,741 उपस्थित रहे एवं 3,476 ने परीक्षा छोड़ दी।
इसी तरह द्वितीय पाली में 21,775 के सापेक्ष 20,516 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,259 अनुपस्थित रहे। जिले भर में तीन नकलची भी धरे गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रभारी प्रमेंद्र सिंह एवं अजीत द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई है।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र सीसीटीवी की निगरानी में खोले एवं वितरित किए गए और सीसीटीवी की निगरानी में जमा भी कराए गए हैं। निरीक्षण के लिए छह सचल दल बनाए गए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेकर ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।
सचल दलों द्वारा भी बीच-बीच में केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। बताया कि तीन नकलचियों के पकड़ने के अलावा किसी भी केंद्र से कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें