फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी से होगी अवध विवि की मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि की मुख्य परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। साथ ही महाविद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 से 30 जनवरी कराई जाएंगी। यह निर्णय गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

अवध विवि से अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच के 730 महाविद्यालय संबद्ध हैं। पिछले वर्ष परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हुई थीं और अप्रैल में समाप्त हो गई थी।
इस बार भी विवि प्रशासन अभी से ही मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक में 15 फरवरी से मुख्य परीक्षा शुरू होने का निर्णय लिया है। इसके लिए महाविद्यालयों की आडियोयुक्त सीसीटीवी चेक कराने व परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किए जाने की तैयारियां शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्य परीक्षा से पूर्व प्रयोगात्मक परीक्षाएं समाप्त कराने पर सहमति बनी है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 से 30 जनवरी के मध्य संपन्न होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक पिछले वर्ष की भांति ऑनलाइन दिए जाएंगे। बैठक में मुख्य रुप से कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, प्रो. वीसी एसएन शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ समेत परीक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें