फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मनोहर लाल इंटर काॅलेज में एक घंटे तक बाधित रहा मूल्यांकन

Mon, 20 Mar 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पांच मूल्यांकन केंद्रों पर हो रहे बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बहिष्कार का असर देखने को मिला। मनोहर लाल इंटर कॉलेज में करीब एक घंटे तक मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जबकि जीआईसी में काफी कम कॉपियां जांची गईं। रविवार को निर्धारित 1833 परीक्षकों में से 1004 पहुंचे और 829 अनुपस्थित रहे। कुल 18973 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक कुल 22404 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।

मूल्यांकन कार्य के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजमणि सिंह, रामकुमार शुक्ला, अनिल सिंह राना, सुशील सिंह के नेतृत्व में रविवार को बहिष्कार करने की अपील की गई। इसका सबसे ज्यादा असर जीआईसी में दिखा। यहां महज 519 जांची जा सकीं।
विज्ञापन


मनोहरलाल इंटर कॉलेज में भी करीब घंटे भर मूल्यांकन कार्य बाधित रहा। इसके बाद संघ के नेता अन्य तीन सेंटरों पर पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसपर नेताओं ने विद्यालय के बाहर नारेबाजी की।

जिले को आवंटित चार लाख 23 हजार 462 उत्तर पुस्तिकाओं में अब तक तीन लाख 60 हजार 45 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन रविवार को शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज व राजकरन इंटर कॉलेज में 1004 परीक्षकों ने 18973 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।

डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि सभी मूल्यांकन केंद्रों पर डीएम द्वारा नियुक्त किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व नामित पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक लगाई गई है। बताया कि दो केंद्रों पर कुछ देर मूल्यांकन कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें