फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर हुई निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हिंदी दिवस पर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (उच्च शिक्षा) विषय पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए एक हस्तलिखित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आरंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता लाना है। इस नीति के द्वारा देश में स्कूल एवं उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों की अपेक्षा की गई है। कुलपति ने बताया कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव के लिए जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई है यदि उसका क्रियान्वयन सफल तरीके से किया जाये तो यह प्रणाली भारत को विश्व के अग्रणी देशों के समकक्ष ले आयेगी।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता आयोजन के बारे में विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चार सांत्वना पुरस्कार रखे गये है। इसके आयोजन एवं मूल्यांकन के लिए कुलपति निर्देशन में एक समिति का गठन किया गया है। इसमें बायोकमेस्ट्री विभाग की प्रो. नीलम पाठक को समिति का अध्यक्ष बनाया।
निर्णायक मंडल के सदस्यों में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रो. तुहिना वर्मा, पर्यावरण विभाग के डॉ. विनोद चौधरी, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के डॉ. डीएन वर्मा, जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, एमएड विभाग की डॉ. शशिकला सिंह एवं आईआईटी की मनीषा यादव रही। समिति के सदस्यों द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर कुलपति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। निबन्ध प्रतियोगिता के आयोजन एवं मूल्यांकन समिति की अध्यक्ष प्रो. नीलम पाठक ने बताया कि कुलपति के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता करायी गई है। प्रतियोगिता के लिए कुल एक घण्टे का समय दिया गया, जिसमें 30 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें