फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से लक्ष्मणपुरी में फुंके उपकरण

Sat, 20 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमानीगंज स्थित लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में गुरुवार रात अचानक हाई वोल्टेज आने से उपभोक्ताओं के घरेलू बिजली उपकरण फुंक गए। इससे उपभोक्ताओं को लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी पहुंचे और ट्रांसफार्मर बदलकर लाइन की खराबी दूर की तो मध्य रात्रि के बाद कॉलोनी की आपूर्ति में सुधार हुआ।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुरी निवासी बब्बन मिश्र ने बताया कि रात लगभग साढ़े आठ बजे अचानक एक तेज आवाज हुई और तारों में हाई वोल्टज करंट प्रवाहित होने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते घर में लगे पंखे, बल्ब, इनवर्टर, फ्रिज, टीवी, टुल्लू पंप, मिक्सी, कूलर, एसी जल गए। पंखों और मोटरों से धुआं निकलने लगा।

कॉलोनी के लोग भयभीत होकर घरों की बिजली ऑफ कर बाहर निकल आए। इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों व अमानीगंज विद्युत उपकेंद्र को दी गई तो बिजली कर्मियों की टीम लगभग एक घंटे बाद कॉलोनी पहुंची। कर्मियों ने ट्रांसफार्मर खराब हो जाने पर साथ लाए मोबाइल ट्रांसफार्मर को जोड़ा।
विज्ञापन


रात साढ़े 11 बजे के बाद कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो फिर एक बार हाई वोल्टेज ने चौंका दिया। कर्मियों की टीम ने कॉलोनी की लाइन शट डाउन लेकर फॉल्ट तलाशा तो ट्रांसफार्मर के पास ही अर्थिंग में उतरे करंट से हाई वोल्टेज आपूर्ति की समस्या पाई गई।

टीम ने खराबी को दूर कर रात लगभग पौने एक बजे कॉलोनी की आपूर्ति बहाल करने में सफलता पाई। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि लक्ष्मणपुरी में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने व अर्थिंग में करंट उतरने के कारण हाई वोल्टेज आ गया। मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर खराबी को दूर कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें