फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टाइम फॉर नेचर’ विषय पर बच्चों ने रखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूएन की थीम पर ‘टाइम फॉर नेचर’ विषय पर ऑनलाइन बहुआयामी प्रतियोगिता हुई। छह अलग-अलग प्रारूपों में पेंटिंग, स्केचिंग, भाषण, कहानी-रचना, कविता-रचना एवं इको-फ्रेंडली मॉडल पर स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं की स्पर्धा में क्रमश: मनसा सोनी, महिमा पांडेय, शिवेंदु शेखर मिश्र, सलोनी त्रिपाठी व शालिनी विश्वकर्मा अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहीं
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मनसा सोनी को मिला। द्वितीय स्थान पर एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा महिमा पांडेय रहीं। तृतीय स्थान एमएससी द्वितीय वर्ष की आकांक्षा सिंह को प्राप्त हुआ।
स्केंचिंग में प्रथम स्थान महिमा पांडेय एमएससी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान सलोनी त्रिपाठी एवं तृतीय स्थान देव कुमार यादव को मिला। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवेंदु शेखर मिश्र, द्वितीय नित्या सिंह व तृतीय महिमा पांडेय एवं बद्री विशाल सोनी को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कविता-रचना में प्रथम स्थान सलोनी त्रिपाठी एमएससी प्रथम वर्ष को, द्वितीय स्थान शिवेंदु शेखर मिश्र एवं तृतीय स्थान बीएससी प्रथम वर्ष की शिवांगी शुक्ला को मिला। इको-फ्रेंडली मॉडल में बीएससी प्रथम वर्ष की शालिनी विश्वकर्मा को प्रथम, मनसा सोनी को द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान ललिता मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता का संचालन एवं पर्यवेक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. जसवंत सिंह ने किया। प्रो. सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के दृष्टिगत परिसर के छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 25 मई से 31 मई, 2020 के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता को अंतिम रूप विभाग के अतिथि प्रवक्ता अमित मिश्र ने दिया। इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विभाग की तरफ से छात्रों को डिजिटल ई-सहभागिता सर्टिफिकेट ई-मेल द्वारा प्रेषित कर दिया गया है। विभाग खुलने पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें