फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: उत्साहपूर्वक 19 मातृ शक्तियां बनीं महादानी

Mon, 06 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन व रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए विशेष रक्तदान शिविर लगा।
विज्ञापन


इस दौरान 41 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। इसमें से स्वस्थ मिलने पर 19 मातृ शक्तियां रक्तदान कर महादानी बनीं। इन्हें सीएमओ ने अमर उजाला फाउंडेशन का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

सबसे पहले सीएमओ डॉ. अजय राजा ने कवयित्री सुनीता पाठक का रक्तदान कराकर शिविर का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि रक्त न मिलने से देशभर में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में घायलों और मरीजों की जान चली जाती है।
विज्ञापन


महिलाओं को रक्त की सर्वाधिक जरूरत पड़ती है। ऐसे में शिविर में महिलाओं की सहभागिता होना भविष्य के लिए सुखद संकेत है। कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं होती है।

रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था रक्त के लिये जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये सदैव तत्पर रहती है। संस्था के सदस्य समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर न सिर्फ लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित करते हैं बल्कि स्वयं भी रक्तदान करते हैं। शिविर में ब्लड बैंक की डॉ. मंजूषा पांडेय, काउंसलर डॉ. ममता खत्री, लैब टेक्नीशियन अनिल सिंह, समाजसेवी रत्ना जायसवाल, शशि रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें