अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से 24 जुलाई को एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन कार्यालय परिसर में दस बजे से किया जाएगा।
कार्यालय के मुताबिक, इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां लावा इंटरनेशल लिमिटेड में अप्रेंटिस ट्रेनी के लिए आईटीआई फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन तथा आयु 18 से 24 वर्ष, और ओम हिमालयन एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड, शिवशक्ति बायो टेक्नोलाजी लिमिटेड, जीएस सिक्योर सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, विनुथना फर्टीलाइजर्स एवं एक्वा हेल्थ केयर पटना के एचआर द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन की कार्रवाई की जाएगी।
इस मेले के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण हो और आयु 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का मार्ग-व्यय आदि देय नहीं हैं।