फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा चार हजार पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई, कौशल विकास मिशन जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र, एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन 25 मई को सुबह 10 बजे राजकीय आईटआई परिसर बेनीगंज में होगा।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन पद्मवीर कृष्ण ने बताया कि इसमें निजी क्षेत्र की लगभग 20 से 25 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर लगभग 4334 पदों पर चयन करेगी।
कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमाधारी हो, उनके लिए भी अवसर उपलब्ध है।
सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराकर रोजगार मेला आईडी 5399 पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ इस तिथि को राजकीय आईटीआई परिसर में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें