अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 18 नवंबर को 10:30 बजे से ऑनलाइन रोजगार मेला लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों मगाधा एग्रोटेक में 111 पदों पर भर्ती होगी। कंपनी ने शैक्षिक योग्यता इंटर पास रखी है।
वहीं टेस्को रेन्यवेबल इनर्जी सोल्यूशन में 102 पदों पर भर्ती की जाएगी। महर्षि दयानंद वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट इंडिया में 44, कल्यानी सोलर पावर में 72, हिताशी हेल्थ केयर में 86 पदो पर हाईस्कूल पास लोग आवेदन कर सकते हैं। यह मेला ऑनलाइन है।
प्रतिभागियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। कंपनियों के एचआर द्वारा आवेदक के मोबाइल नंबर पर ही घर बैठे साक्षात्कार लिया जाएगा। आवेदक को अपने यूजर आईडी के माध्यम से सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल पर अपनी योग्यता के अनुरूप कंपनी में आवेदन करना होगा।
सेवायोजन कार्यालय के मुताबिक अभ्यर्थियों को रोजगार मेला आईडी 3557 पर 17 नवंबर की शाम चार बजे तक अपना आवेदन करना होगा। कंपनियों का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।