फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रांसफाॅर्मर फुंका, 24 घंटे से बिजली नहीं

Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गर्मी अपने चरम पर है और बिजली कटौती इस आग में घी डाल रही है। ऊर्जा निगम का वितरण विभाग शहर में नागरिकों को उपलब्ध बिजली पहुंचाने में नाकाम है। शहर में 24 घंटे में भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जा पा रहे हैं। शहर के मोची टोला, ककरही बाजार, दिल्ली दरवाजा में ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे से बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर वार्ड के इन मोहल्लों की समस्या पर पार्षद कफील अहमद ने कहा कि शुक्रवार रात दस बजे से लाइट नहीं है। लगभग तीन हजार लोग परेशान हैं। 250 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला है। यहां पर साढे़ 400 केवी के ट्रांसफाॅर्मर की जरूरत है। मुस्ताक बिहारी, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहन गुप्ता, मो. आशिक, घनश्याम गौड़ आदि ने कहा कि बिजली अधिकारी शिकायत मिलने पर भी नहीं सुन रहे हैं।
उधर, पूरे शहर में भयंकर कटौती जारी है। दशरथ कुंड वार्ड के पूर्व प्रधान श्यामजी दुबू, संजय मिश्रा और अजय यादव कहते हैं कि रोज आठ से दस घंटे कटौती हो रही है। करौंदिया जनौरा निवासी ओमप्रकाश शुक्ला, संजीव तिवारी और दिलीप मिश्रा कहते हैं कि रोज पांच से छह घंटे की कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। इस बारे में अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


यहां तो इन्वर्टर भी नहीं होते चार्ज
बनवारीपुरवा, तिहुरा मांझा, मांझा बरेहटा क्षेत्र में तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। लालजी वर्मा, मनोज द्विवेदी, रामप्रगट दुबे ने कहा कि जरा सी हवा चलने ही बिजली काट दी जाती है। कब आएगी इसका पता नहीं होता। इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें