अयोध्या। शक्तिनगर उपकेंद्र की लाइन को लालबाग की 33 केवी की लाइन से जोड़ने की वजह से बृहस्पतिवार शाम तीन कालोनियों को दो घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण पिछले दिनों इस क्षेत्र को देवकाली की 11 केवी लाइन से जोड़ दिया गया था। इसके चलते ओवरलोड की समस्या हो रही थी।
करीब दो हफ्ते पहले देवकाली रोड के निर्माण के कारण लालबाग की 33 केवी लाइन शक्तिनगर से प्रभावित थी। ऐसे में अभियंताओं ने तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर इस क्षेत्र को देवकाली के 11 केवी लाइन से जोड़ दिया था। 33 केवी लाइन ठीक होने के बाद दोबारा इस क्षेत्र को जोड़ने का काम बृहस्पतिवार शाम को करीब छह बजे शुरू किया गया।
इसके चलते शहर की शक्तिपुरम, अंजनीपुरम और वैदेहीनगर कालोनियों की बिजली करीब दो घंटे तक बाधित रही। अवर अभियंता नरेश जायसवाल ने बताया कि कनेक्शन को जोड़ने में काफी समय लग गया। इसकी वजह से रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई जा सकी।