फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टाटा पावर और एडीए की साझेदारी में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने में टाटा पावर अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ सहयोग करेगी। शहर के विभिन्न सार्वजनिक पार्किंग स्थानों पर ईवी चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित किए जाएंंगे। बुधवार को इसको लेकर एमओयू साइन किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एडीए उपाध्यक्ष विशाल सिंह के साथ टाटा पावर के हेड बिजनेस डेवलपमेंट ईवी चार्जिंग वीरेंदर गोयल सहित कई अन्य अफसर मौजूद थे। यह ईवी चार्जिंग पॉइंट्स सूर्य कुंड, गुप्तार घाट, अमानीगंज बहुस्तरीय पार्किंग, कौशलेश कुंज पार्किंग, अयोध्या में कलेक्ट्रेट पार्किंग सथिल सहित अन्य स्थान शामिल हैं।
एडीए के उपाध्यक्ष ने कहा कि टाटा पावर और एडीए के बीच यह साझेदारी तीर्थ नगरी में परिवहन के स्थायी समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे शहर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी वचनबद्धता को आयाम मिलेगा। टाटा पावर के हेड बिजनेस डेवलपमेंट ईवी चार्जिंग वीरेंद्र गोयल ने कहा कि हमारे दृष्टिकोण में बुनियादी सुविधाओं का विकास, तकनीकी नवाचार और रणनीतिक सहयोग पर व्यापक फोकस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें