फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जीत के लिए जप और हवन करा रहे प्रत्याशी

Thu, 11 May 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। निकाय चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान बृहस्पतिवार को होना है। मतगणना 13 मई को होगी। चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूजा-पाठ, जप, हवन करा रहे हैं। रामनगरी के कई मंदिरों में इस समय चुनावी यज्ञ के लिए आहुतियां डाली जा रही हैं। साथ ही पैकेज के हिसाब से विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशी नियमित रूप से मंदिरों में दर्शन-पूजन को पहुंच रहे हैं। प्रत्याशी अनुष्ठानों के साथ जीत के लिए अलग-अलग मंत्रों का जाप भी करा रहे हैं। कुछ ने तो घर या मंदिर में विशेष अनुष्ठान शुरू करवा रखे हैं। शिवमंदिरों में रुद्राभिषेक हो रहा है तो कहीं गायत्री मंत्र व सूर्य के मंत्रों का जप विजयश्री की कामना से कराया जा रहा है। ज्योतिषियों के यहां भी चहलकदमी बढ़ ही गई है। शहर के कई मंदिरों में सुबह व शाम प्रत्याशियों व उनके परिवारीजनों को देखा जा सकता है।


20 हजार से लेकर एक लाख तक के हैं पैकेज
अयोध्या। पार्षद व सभासद पद के प्रत्याशी ज्यादा अनुष्ठान करा रहे हैं। आचार्य सतीश वैदिक बताते हैं कि प्रत्याशियों के लिए रामनगरी के सूर्य मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा चल रही है। सूर्य मंदिर में बड़ी संख्या में प्रत्याशी अलग-अलग वैदिक आचार्यों के माध्यम से आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ सहित जाप करा रहे हैं। साथ ही गायत्री मंत्र से जाप कर हवन कराया जा रहा है। कुछ महापौर व नगरपालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी घरों पर अनुष्ठान करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूजा-पाठ के लिए 20 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के पैकेज हैं। पूजा-पाठ, जप-हवन के लिए आचार्यों ने पंडितों की भी व्यवस्था कर रखी है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें