फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और मिले डेंगू संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को आठ लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 495 हो गई है। जिले में पांच अस्पतालों में डेंगू मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। जिले के कुल मरीजों में 189 ग्रामीण क्षेत्र के व 306 शहरी क्षेत्र के हैं। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में स्थापित डेंगू वार्ड का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से उनका हाल जाना।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजय राजा ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सीएमओ ने प्रभारी सीएमएस डॉ. एनपी गुप्ता से डेंगू मरीजों के बेहतर इलाज और महत्वपूर्ण दवाओं/उपकरणों की सतत उपलब्धता बनाए रखने, चिकित्सकों और स्टाफ को मरीजों के इलाज के लिए गंभीरता से सेवा प्रदान करने के सुझाव दिए। इस मौके पर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. फुजैल अंसारी, डॉ. विपिन वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें