फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्विफ्ट चैट बोट एप्लीकेशन से छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

Sat, 05 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए नया एच स्विफ्ट चैट बोट उपलब्ध कराया है। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं अपने प्रश्नों के उत्तर पा सकेंगे।
विज्ञापन

इस चैट बोट से छात्र ऑनलाइन संवाद के माध्यम से अपने कक्षा के विषयों का घर बैठे अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही विषयों पर आधारित प्रश्नों का जवाब भी पा सकते हैं। इसमें मौजूद वीडियो बोट लाइब्रेरी में उन्हें ज्ञानवर्धक वीडियो भी मिलेंगे, यह वीडियो देश के शिक्षा जगत से जुड़े उत्कृष्ट प्रशिक्षकों द्वारा बनाया गया है। साथ ही मैथ प्रैक्टिस बोट से छात्र-छात्राएं गणित विषय से जुड़े हर अध्याय पर घर बैठे अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही प्रश्नों का उत्तर भी पा सकेंगे। साथ ही वीकली क्विज के माध्यम से उनके ज्ञान को और बढ़ाया जाएगा।
स्विफ्ट चैट बोट को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न जूम मीटिंग भी होगी जिसमें डीआईओएस भाग लेंगे। वह मीटिंग में मिली सूचनाओं को स्कूल के शिक्षकों से साझा करेंगे। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्या ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्कूल के कक्षा नौ से 12 के छात्र छात्राओं को स्विफ्ट चैट बोट का ऑनलाइन एप डाउनलोड कराए। बताया कि समय समय पर वह इसकी स्वयं समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें