अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों की बीएड प्रथम वर्ष व एमएससी अंतिम वर्ष माइक्रोबायोलॉजी तथा पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग विषय की मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम एवं अंकों का विवरण विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष के घोषित परीक्षाफल में 15115 परीक्षार्थियों में से 14606 उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.63 रहा।
एमएससी अंतिम वर्ष माइक्रोबायोलॉजी विषय के परीक्षाफल में कुल सम्मिलित 21 परीक्षार्थियों में से 19 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 90.48 रहा। इसी कम में पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग में सम्मिलित कुल 16 परीक्षार्थियों में से 15 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 93.75 रहा।