फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय में एलएलबी में प्रवेश को काउंसिलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसिलिंग शुक्रवार को परिसर के संत कबीर सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई।
विज्ञापन

पहले दिन एक से 150 रैंक तक अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 126 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कॉलेजों के लिए काउंसिलिंग कराई। मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने काउंसिलिंग स्थल का जायजा लिया। कोविड-19 के सुरक्षात्मक उपायों के साथ प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के लिए निर्देश दिया।
प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग शुक्रवार शुरू हुई। इसमें 126 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कॉलेजों के लिए काउंसिलिंग कराई। पूरी प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बताया कि शनिवार को 151 से 300 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें