फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय परिसर की इंड सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार को विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान में प्रारंभ हुई। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे हुई। प्रथम पाली में 732 एवं द्वितीय पाली में 205 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर आईईटी संस्थान के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। संस्थान निदेशक एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. रमापति मिश्र ने बताया कि परिसर में दो पालियों में आवासीय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं हो रही हैं।
इसमें अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, गणित एवं सांख्यिकी, बायोटेक्नोलॉजी, बी.लिब, एम लिब, एमसीजे, प्रसार शिक्षा एवं ग्रामीण विकास, समाजकार्य, एमटीए, बी वॉक टूरिज्म, बीवीए, एफडीजी, एमफिल, अंग्रेजी विषय की आखिरी सेमेस्टर की प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें