फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट में पढ़ते बच्चे।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षण सत्र का आगाज मंगलवार को हो गया। पहले दिन कोविड-19 के चलते महज 25 प्रतिशत से कम विद्यार्थी पहुंचे। सभी कक्षाओं में मात्र आठ से दस विद्यार्थी ही पढ़ाई करते दिखे।
विवि प्रशासन ने राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार एक दिन में सिर्फ 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बुलाया था। विवि के प्रोफोसरों का मानाना है कि कुछ दिन में परिस्थितियों में बदलाव आएगा।
23 नवंबर से विवि व महाविद्यालय खोलने के लिए निर्देेश दिए गए थे। परिक्रमा के चलते 23 नवंबर को अवकाश रहा। इसके चलते मंगलवार को विवि ने अपने परिसर में शिक्षण सत्र का आगाज किया। परिसर के आवासीय परिसर एवं आईईटी में कोविड प्रोटोकॉल के तहत कक्षाएं चलीं।
कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 25 प्रतिशत से भी कम रही। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशकर सिंह के निर्देश पर परिसर को सैनिटाइजेशन का काम विगत दिनों पूर्व में कर दिया गया। परिसर में छात्रों की उपस्थिति औसतन मंगलवार को कम रही। प्रत्येक विभागों की कक्षाओं में मात्र आठ से दस विद्यार्थियों ने ही कक्षाएं ली। विवि प्रशासन का कहना है कि 23 नवंबर व 25 नवंबर को स्थानीय अवकाश है।
इस कारण विद्यार्थी नहीं आए। दूसरी ओर विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने अपनी कक्षाओं में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया। छात्र-छात्राओं को नोट्स शेयरिंग, स्क्रीन शेयरिंग से बचने के लिए सलाह दी गई। दूसरी ओर छात्रों का मुख्य परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग के उपरांत ही परिसर में प्रवेश दिया गया। मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिसर के विभागों में छात्रों की भौतिक रूप से सामान्य उपस्थिति हो रही है।