फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए व बीएससी का परीक्षाफल घोषित, 87 फीसदी बच्चे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की एमए उत्तरार्द्ध राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, एमकॉम उत्तरार्द्ध एवं बीएससी गृह विज्ञान भाग-तीन का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

एमए उत्तरार्द्ध राजनीति शास्त्र विषय के घोषित परीक्षाफल में सम्मिलित 1425 में से 1240 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 87.02 रहा। कुल सम्मिलित 927 छात्रों के सापेक्ष 804 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 86.73 रहा।
जबकि कुल सम्मिलित 498 छात्राओं के सापेक्ष 436 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुईं हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत 87.55 रहा। एमए उत्तरार्द्ध अर्थशास्त्र विषय में 463 में से 401 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.61 रहा।
विज्ञापन

एमकॉम उत्तरार्द्ध विषय में सम्मिलित कुल 1971 में से 1778 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 90.21 रहा। इसी क्रम में बीएससी गृह विज्ञान भाग-तीन का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इसमें 356 में से 325 परीक्षार्थी सफल रहे। परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.29 रहा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ बताया कि परीक्षाफल का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें