फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लखनऊ रूट से आएंगे तो रामद्वार से होगा अयोध्या में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ की ओर से आप जब अयोध्या में आएंगे तो जिले की सीमा पर रामद्वार से आपको प्रवेश मिलेगा। इसी तरह अयोध्या आने वाले हर हाईवे पर आउटर में छह गेट बनाए जा रहे हैं। जिनके नाम तय कर दिए गए हैं। साथ ही इन गेटों के लिए जमीन के बैनामे भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अयोध्या को भव्यता प्रदान करने के लिए जो प्रयास कर रही है। यह गेट भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। सभी गेटों के नाम रामायणकालीन चर्चित पात्रों के नाम पर रखे गए हैं। ताकि शहर में प्रवेश के समय ही यहां के धार्मिक वैभव का अहसास होने लगे।
एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि गेट के पास पार्किंग से लेकर जनसुविधाओं का इंतजाम भविष्य को देखते हुए कराया जाएगा। यह काम विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग मिलकर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर होंगी यह सुविधाएं
- प्रवेश द्वार के लिए अधिग्रहीत की जा रही पांच हेक्टेयर जमीन
- हाईवे के दोनों ओर बनाई जाएगी पार्किंग
- टॉयलेट से लेकर पेयजल तक का होगा इंतजाम
यह होंगे गेटों के नाम
- श्रीरामद्वार - लखनऊ हाईवे
- हनुमानद्वार - गोरखपुर हाईवे
- भरतद्वार - प्रयागराज हाईवे
- जटायु द्वार - अंबेडकर नगर हाईवे
- गरुण द्वार - रायबरेली हाईवे
- लक्ष्मण द्वार - गोंडा हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें