मसौधा (अयोध्या)। पूराकलंदर क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भदरसा चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप तिवारी (25) निवासी ऐमी आलापुर, थाना महाराजगंज के रूप में हुई। कलदीप बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। भरतकुंड के निकट हाईवे पर विपरीत दिशा में जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार डंपर के पहिये के नीचे आ गया।