फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हजार एमटी गेहूं क्रय केंद्रों पर डंप, भीगकर खराब होने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक जनपद में 37 हजार 917 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 213 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष जिले में 17 हजार 713 एमटी खरीद हुई थी। इस वर्ष खरीद में हुई बढ़ोत्तरी से जिले में 8,961 एमटी गेहूं 56 क्रय केंद्रों पर डंप है। इसमें काफी मात्रा में गेहूं खुले आसमान के नीचे क्रय केंद्रों पर रखा है। जिसके बारिश में भीगने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में 01 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई है। इस बार शासन ने जिलेवार लक्ष्य निर्धारित नहीं किए हैं। साथ ही किसानों को किसी भी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेचने का अधिकार है। इस का परिणाम यह है कि जिले के क्रय केंद्रों पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है। खरीद के आंकड़ा पिछले वर्ष के सापेेक्ष 213 प्रतिशत अधिक हो चुका है। अभी तक 9,264 किसानों ने क्रय केंद्रों पर अपनी आमद दर्ज कराई है।
अभी भी क्रय केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसान अपने गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन इस सब से अलग क्रय केंद्रों पर बड़ी संख्या में गेहूं डंप है। कारण यह है कि गेहूं भारतीय खाद्य निगम को नहीं जा पा रहा है। अब तक जितनी खरीद हुई है, इनमें 28,955 एमटी गेहूं भारतीय खाद्य निगम को भेजा जा चुका है जबकि 8,961 एमटी डंप है।
विज्ञापन

प्रतिदिन क्रय केंद्रों से एक हजार 201 एमटी गेहूं खाद्य निगम को जा रहा है। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। अब तक अधिकांश क्रय केंद्रों पर जो गेहूं डंप हैं, उनमें काफी मात्रा में गेहूं खुली छत के नीचे ही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो गेहूं भीगकर खराब होने का खतरा है। जिले में अब तक 9,264 किसानों ने 56 क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचा है।
इसमें से 7,488 किसानों को पूर्ण रूप से भुगतान कर दिया गया है। लेकिन अभी भी 1429 किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। इसमें किसी के नाम का मिलान तो किसी की अन्य तमाम गलतियों की वजह से भुगतान नहीं हो पाया है। अब तक कुल 80 प्रतिशत किसानों को ही भुगतान मिला है। शेष की प्रक्रिया जारी है।
पूरा बाजार सहकारी समिति पर यूपीएसएस द्वारा गेहूं खरीद किया जा रहा है। गेहूं की उठान न होने के चलते मंगलवार को क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हुई। पूरा सहकारी समिति के सचिव अरुण शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां अभी तक लगभग 4800 क्विंटल गेहूं खरीद हुई है। जिसमें लगभग 48 लाख का भुगतान भी किसानों को कर दिया गया है।
हमारे यहां प्रतिदिन लगभग ढाई सौ से तीन सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हो रही है। इस समय किसानों को भुगतान करने में कुछ विलंब हो रहा है फिर भी 10 दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जा रहा है। सचिव ने बताया है कि आज गाड़ी नहीं आई है इसलिए उठान नहीं हो सका। शाम तक ट्रक आ जाएगा, जगह होने पर सुबह से तौल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें