साकेत कॉलेज के नवीन वाचनालय में शनिवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में कॉलेज के नये प्राचार्य के लिए अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. प्रदीप खरे के नाम पर सर्वसम्मति बन गई। वह एक दिसंबर को कॉलेज के प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
प्रबंध समिति की बैठक में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची देखी गई। वरिष्ठता क्रम में पहले गणित विभाग के डॉ. एचसी लाल और अंग्रेजी विभाग के डॉ. डीएस मिश्रा का कार्यकाल थोड़े दिन होने के चलते अन्य विकल्पों पर विचार किया गया।
अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. प्रदीप खरे को कार्यवाहक प्राचार्य तैनात करने का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि इस प्रस्ताव का समिति के कुछ लोगों ने एकेडमिक मेरिट और वरिष्ठता का हवाला देकर विरोध किया।
साथ ही सुप्रीम कोर्ट के एक प्रकरण का हवाला भी दिया लेकिन बाद में समिति सदस्यों के बीच डॉ. खरे के नाम को लेकर सहमति बन गई।
बैठक में समिति अध्यक्ष डा. शैलेंद्र मोहन प्रताप नारायण मिश्र, मंत्री दीपकृष्ण वर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश चंद्रा, महंत रामचरित्र दास, यतींद्र मोहन मिश्र, निशित वर्मा मौजूद रहे।